ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

Rajasthan News आम जन समस्या निवारण केंद्र रतन नगर में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीणा के संयोजन में संपन्न हुई

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

रतन नगर चुरु राजस्थान आज आम जन समस्या निवारण केंद्र रतन नगर में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीणा के संयोजन में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी छगनलाल चौधरी द्वारा की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सीताराम जांगिड़ व विशिष्ट अतिथि मोहनलाल परिहार थे। कार्यक्रम की शुरुआत सम्माननीय अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले , व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर धूप बत्ती प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात गत बैठक की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई बैठक में उपस्थित सम्माननीय पदाधिकारियों माननीय सदस्यों द्वारा नगर में पार्टी व संगठन को मजबूत करने पर बल दियागया साथ ही माननीय अशोक गहलोत द्वारा चलाए जा रहे हैं महंगाई राहत कैंपो में जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवाने के लिए राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने वह जरूरतमंदों को केंपो तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। बैठक में उपस्थित माननीय सदस्यों द्वारा नगर पालिका प्रशासन को निम्नलिखित मुद्दों पर ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा ज्ञापन देने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीणा मनोनित पार्षद को सर्व सम्मति से अधिकृत किया गया।1. नगर की सफाई व रोशनी व्यवस्था लंबे समय से चरमराई हुई हैं जिसको जनहित में त्वरित गति से सुचारू किए जाने की मांग की गई।
2. वार्ड नंबर 7 _9 व वार्ड नं 19 में स्वीकृत डिगियो का निर्माण जनहित में अति शीघ्र शुरू करवाए जाने की मांग की गई।
3. नगर पालिका रतननगर में भाजपा का बोर्ड घटित होने के बाद से ही बिना स्वीकृति के नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से अवैध भवनों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण सरेआम धड़ल्ले से हो रहा है,जिनको जनहित व पालिका हित में रोके जाने साथ ही उत्तरदाई अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ जांच गठित किए जाने की मांग की गई
4.गत माह मई 2023 से नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर कुल 13 हाई मास्क लाइट ठेकेदार के मार्फत किमतन करीब 1 करोड़ 30 लाख की लागत से लगाई जा रही है ।नगरपालिका प्रशासन की मिलीभगत से अधिक दरों पर ठेकेदार के पक्ष में निविदा छोड़ी जाकर कम कीमत, घटिया व हल्की क्वालिटी की हाई मास्क लाइट लगाए जाने से लाखो रूपये का घोटाला भ्रष्टाचार होने का अंदेशा है! जनहित की राशि का दुरुपयोग सक्षम अधिकारियो कर्मचारियों की मिलीभगतसे होने के कारण सक्षम एजेंसी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से करवाए जाने की मांग की गई।
बैठक में उपस्थित नगरपालिका पार्षदों ने बताया कि नगर पालिका की बैठक लंबे समय से नहीं हो रही है। नगर कांग्रेस कमेटी ने इस पर संज्ञान लेते हुए नगरपालिका नियमों के अनुसार प्रति 2 माह से नगर पालिका मंडल की बैठक जनहित में करवाए जाने की मांग की गई। पिछले करीब डेढ़ साल से अधिक समय से कृषि भूमियों से आबादी में परिवर्तित भूखंडों के पट्टे जारी नहीं करने के लिए उत्तरदाई अधिकारियो/कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। नगर में वितरित भारत गैस की सरकारी रेट 1120 रु होने के बावजूद मौके पर वितरित करता द्वारा 1140 रु गैस उपभोक्ताओं से वसूल किए जा रहे हैं सक्षम एजेंसी को इस संबंध में ज्ञापन दिए जाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में जगना राम मेघवाल पार्षद, पूर्णमल रैगर पार्षद, योगेन्द्र जोशी, आसिफ खान मनोनित पार्षद, मूबारिक अली काजी नगर मुख्य संगठक सेवा दल, राजेश कुमार बुधिया, झाबर मल मीणा, गिरधारीलाल मीणा, खुशी मोहम्मद व्यापारी, अल्पसंख्यक प्रकोस्ट के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मजीद काजी, फूला राम मेघवाल,रफीक काजी, मोहम्मद सदीक मनियार, महेश जाट, जगदीश प्रसाद नायक, मनोहर लाल नायक, गंगाराम मेघवाल, सांवरमल माली आधी अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष छगनलाल चौधरी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button