बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News ग्राम पंचायत डेमा में कुआं जीणोद्वार नहीं होने से ग्रामीणों ने जताई आशंका

रिपोर्टर अमन कुमार शर्मा पटना बिहार

धनरूआ प्रखंड के ग्राम पंचायत डेमा वार्ड नंबर 7( अनुसूचित जाति) में कुआं का जीर्णोद्धार होना था लेकिन वहां के ग्रामीणों का कहना है की वर्तमान मुखिया के द्वारा केवल कुएं की उड़ाही कर बीते 2 माह से छोड़ दिया गया है जबकि हमारे गांव का इसी कुए पर श्राद्ध कर्म तथा विवाह शादी का रस्मो रिवाज होता है लेकिन इसकी उड़ाही कर जनप्रतिनिधियों के द्वारा राशि बंदरबांट कर दिया गया लेकिन आज तक कुएं का जीर्णोद्धार नहीं हो सका है एक तरफ सरकार जल संरक्षण हेतु कुएं का जीर्णोद्धार करवा रही है और दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस मुहिम को लगातार असफल करने की कोशिश की जा रही है यह नजारा ग्राम पंचायत डेमा के वार्ड नंबर 7 (अनुसूचित जाति )वार्ड में देखने को मिला ग्रामीणों का कहना है कि आज तक इस पंचायत में जो भी मुखिया प्रतिनिधि चुनाव जीते हैं कोई भी हमारे वार्ड में काम नहीं किया है इसकी पुष्टि हमारा इंडियन क्राइम न्यूज़ नहीं करता है फिर भी मैं इस न्यूज़ चैनल के माध्यम से प्रखंड पदाधिकारियों अनुमंडल पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों से निवेदन करता हूं कि इस विषय वस्तु पर जांच करने की आवश्यकता है तथा उपरोक्त वार्ड में विकास की आवश्यकता है जो अपने स्तर से जांच कर उपरोक्त वार्ड मैं विकास करने का मार्गदर्शन प्रदान की जाए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button