बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News जहानाबाद पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव, बीजेपी के महा जनसंपर्क आभियान में हुए शामिल।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

बीजेपी द्वारा सर्किट हाऊस में 9 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत मीडिया संवाद आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल में किए गए कार्य का ब्योरा दिया। नंद किशोर यादव ने आर्थिक मजबूती से लेकर सामरिक और वैश्विक कूटनीति में बढ़ती साख का चर्चा किया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 9 वर्ष बेमिसाल- सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत देशभर में 29 मई से 30 जून तक सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियान चलाया जा रहा है जिसके बारे में जानकारी देने के लिए जहानाबाद भाजपा द्वारा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button