ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के टायलेट में बाज़ू में नशा का टीका लगाते ही युवक ने दम तोड़ा।

 पहचान नहीं हुई है । कान के पीछे लिखा है बिल्लु।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पुरुष शौचालय के अन्दर करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाएं हाथ में सीरीज लगीं हुईं थीं। अंदेशा है कि ओवर डोज से मौत हुई है।नई अनाज मंडी चौकी पुलिस ने शौचालय में सचिग कर फ्लश टैंक से दो सीरीज, स्टील का ढ़क्कन, बीड़ी का बंडल सहित एक लाइटर बरामद किया है।शव के कान के पीछे बिल्लु लिखा हुआ है गले में चैन और हाथ में कड़ा भी है। चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र मोर के अनुसार शव की पहचान नहीं हुई है। विसरा जांच से मौत का सही कारण सामने आएगा।अलसुबह करीब तीन बजे युवक इमरजेंसी वार्ड में आया था। पुरुष शौचालय में जाकर उसने दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया था। इसके बाद वह बाहर नहीं निकाला। सुबह करीब सात बजे मरीज़ शौचालय में जाने लगे तो दरवाजा नहीं खुल रहा था तब वार्ड के स्टाफ को अवगत करवाया। स्टाफ ने जाकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया।कई बार खटखटाया और आवाज भी लगाईं मगर अन्दर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।तब दरवाजे की प्लाई हटाकर कुड़ी खोली तो अन्दर एक युवक का शव पड़ा हुआ था। बाएं हाथ पर सीरीज लगीं हुईं थीं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button