छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News दो हजार करोड़ की शराब घोटाले की भूपेश सरकार के खिलाफ पोस्टर अभियान संपन्न हुआ।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ राज्य की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रकोष्ठ ओने एवं समस्त महिला प्रभारियों ने वर्तमान सत्तासीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दो हजार करोड़ की शराब घोटाले की पोस्टर अभियान चलाया जिसके तहत चक्का जाम किया गया जुलूससे निकाली गई एवं सरकार की वादाखिलाफी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्य इसलिए किया गया कि भूपेश बघेल द्वारा अपने वचन पत्र में कहा गया था

कि सत्ता में आने के बाद में छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लाऊंगा मगर शराबबंदी कानून कागजों में ही सिमट कर रह गया यह तुगलकी फरमान जारी हुआ था। जिसकी वजह से प्रदेश महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारी गण द्वारा राजधानी रायपुर में पोस्टर अभियान चलाया जगह जगह दो हजार करोड़ शराब घोटाले की पोस्टर बाजिया की गई। प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रदेश महिला समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण इस कार्यक्रम को सफल किया। अब देखना यह है कि पोस्टर अभियान कारगर साबित होता है कि नहीं 2000 करोड़ की शराब घोटाले कांड की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button