छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : कलेक्टर बंगले में था तैनात, ये वजह आई सामने

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में एक नगर सैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक कलेक्ट्रेट बंगले में तैनात था। आत्महत्या का कारण पता भी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस विवेचना में जुटी है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसी मगरलोड निवासी वासुदेव सिन्हा (31) सिंचाई कॉलोनी गंगरेल क्वाटर में रहता था। उसकी ड्यूटी कलेक्टर बंगला में थी। घर में पत्नी काजल एवं दो पुत्री है। रोज की तरह वो मंगलवार को भी ड्यूटी गया था। इसके बाद शाम को वह घर आ गया था।

फिर बुधवार सुबह उसका शव मिला। जिस पर उसकी पत्नी ने आस-पास के लोगों और परिजनों को जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की थी। जिस पर उसने झगड़े की जानकारी दी है। उसने यह भी बताया है कि वासुदेव सिन्हा शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर में झग़ड़ा करता था। मंगलवार रात को भी उसने झगड़ा किया था। जिसके बाद वह दूसरे कमरे में जाकर सो गई। उधर, वासुदेव ने जान दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button