Chhattisgarh News भीषण सड़क हादसा 50 फीट गहरी खाई में गिरी ऑटो, 4 लोगों की दर्दनाक

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जशपुर जिले में एक ऑटो 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। हादसा सोनक्यारी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर 6 लोगों को लेकर एक ऑटो ग्राम सोनक्यारी से ग्राम करदना की ओर जा रहा थी। इस दौरान करदना घाटी में ऑटो अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी।
हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से ही घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान एक महिला की जान गई है। इसके अलावा अन्य घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। ऑटो चालक और उसकी पत्नी की मौत इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हुई है।घटना के वक्त वही ऑटो चला रहा था। जबकि मृतक 3 महिलाओं में उसकी पत्नी भी शामिल है।



Subscribe to my channel