छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News 50 हजार की लूटपाट करने एवम मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।

रिपोर्टर मोतीलाल भास्कर मुंगेली छत्तीसगढ़

 50 हजार की लूटपाट करने एवम मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता। थाना मुंगेली के द्वारा आरोपी 01. जयराज उर्फ जय सोनी एवं 02. आशीष शिवारे को किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 27500/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्‍त मेस्ट्रो स्कूटी की गई जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 220/2023 धारा 394, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.05.2023 को प्रार्थी विक्रम यादव ने थाना मुंगेली में रिपोट दर्ज कराया कि, दिनांक 29.05.2023 को समूह का पैसा जमा करने हेतु लोरमी से मुंगेली आते समय करीब 11ः30 बजे कोदवाबानी रोड, सांई पेट्रोल पंप के पास मेस्ट्रो स्कूटी में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे रोकवाकर मेरे साथ मारपीट करते हुए डिक्की में रखे 50000/- रूपये को लट कर भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 220/2023 धारा 394, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया । प्रकरण में विवेचना के दौरान साईबर सेल के विश्लेषण एवं मुखबिरों की सूचना से घटना कारित करने वाले दो आरोपियों 01. जयराज उर्फ जय सोनी एवं 02. आशीष शिवारे को गिरफ्तार कर आरोपी जयराज सोनी के कब्जे से लूट की रकम 17500/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी मेस्ट्रो क्रमांक सीजी-28, बी-7056 तथा आरोपी आशीष शिवारे के कब्जे से लूट की रकम 10000/- रूपये जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्मा, प्रकाश साहू, आरक्षक योगेश यादव, गिरीराज पहिरहार, विकास ठाकुर, एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button