बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News शिक्षकों को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा !

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

आंदोलन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नौवें दिन अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के विरुद्ध नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के मांग के समर्थन में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जहानाबाद के बैनर तले माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के द्वारा आज भी समाहरणालय जहानाबाद के समक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ जहानाबाद के अध्यक्ष वैद्यनाथ शर्मा की अध्यक्षता में धरना का आयोजन किया गया । इस धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ जेएन मिश्रा कॉलेज के प्राध्यापक प्रो कृष्णमुरारी ने कहा कि चाचा भतीजा की सरकार द्वारा लायी गई यह नियमावली शिक्षकों को अपमानित करने वाली है। माध्यमिक शिक्षक संघ जहानाबाद के सचिव विद्यानंद शर्मा ने इस नियमावली को काला कानून की संज्ञा देते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की ।
गया निर्वाचन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधान पार्षद जीवन कुमार की उपस्थिति ने शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को उत्साहित करने का कार्य किया। कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी एवं तेजस्वी जी ने जो अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था

कि सरकार बनने पर शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन देंगे परन्तु ये चाचा भतीजा की सरकार ने बादा खिलाफी करते हुए सारे शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को ठगने का कार्य किया है, जिससे शिक्षक समाज आज सड़क पर उतर चुका है। शिक्षकों का सड़क पर आना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। अलीगंज प्लस टू के प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार ने कहा कि यह सरकार वादा खिलाफी कर रही है इसका परिणाम भुगतना होगा। मंच का संचालन करते हुये संयुक्त सचिव विपिन कुमार ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि चाचा भतीजा की सरकार हमें ठगने का कार्य कर रही है। अब झांसे में नहीं आना हैं ।डॉ मनोज कुमार ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यह काला कानून जल्द से जल्द वापस ले एवं नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा जल्द से जल्द दे, नहीं तो आंदोलन और तेज एवं अधिक धारदार करेंगे। आज के धरना को संजय कुमार,विक्रांत कुमार, मनोज कुमार , पवन कुमार, परिमल कुमार, मुकेश कुमार,अरविन्द कुमार, पंकज कुमार दिनकर, अलोक कुमार एवं सैंकडों शिक्षकों ने संबोधित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button