IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सहायता

Uttar Pradesh News जिला अधिकारी ने की बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश सभी ग्राम पंचायतों में खरीद ली जाए एक एक नाव तथा अधिक से अधिक लोगों डाउनलोड कराएं दामिनी एप डीएम

जिलाधिकारी ने बाढ़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक ने दिया निर्देश सभी ग्राम पंचायतों में खरीद ली जाए एक-एक नाव तथा अधिक से अधिक लोगों को डाउनलोड कराएं दामिनी एप  डीएम

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

 गोंडा : आज कलेक्टर सभागार में डीएम डॉ उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई!
इसमें डीएम ने जनपद के बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में संभावित बाढ़ से पूर्व की गई तैयारियों की समीक्षा के साथ ही बंधो बाढ़ चौकियों आश्रय स्थलों बाढ़ के दौरान खेलने वाली संक्रमित बीमारियों आदि के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए! जिलाधिकारी द्वारा पंचायती राज विभाग पशुपालन विभाग खाद्य एवं रसद विभाग जल निगम विद्युत विभाग पीडब्ल्यूडी विभाग सिंचाई विभाग व कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा की! जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी व शेल्टर होम नालों की सफाई पशुओं के टीकाकरण उनके लिए भूसे की उपलब्धता आवश्यक दवाओं की व्यवस्था के संदर्भ में भी जरूरी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया! उन्होंने कहा बाढ़ आते ही राहत सामग्री वितरित होना शुरू हो जाए इसमें कोई भी विलंब नहीं होना चाहिए राहत सामग्री हेतु अभि से कराय टेंडर डीएम ने सभी एसडीएम को कहा कि बाढ़ के दौरान राहत सामग्री आदि को क्रय करने हेतु अभी से टेंडर करा लें ! बाढ़ प्रभावित गांव में खाना पहुंचाने के लिए कम्युनिटी किचन बना ली जाए जिससे कि सभी को खाना पहुंचाया जा सके कम्युनिटी किचन के माध्यम से ही बाढ़ प्रभावितों को खाना पानी पहुंचाया जाए! स्कूलों में जाकर बच्चों को बाढ़ भूकंप आग आदि आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या ना करें बारे में विस्तार से बताया जाए जिससे कि बच्चे किसी भी आपदा के दौरान भयभीत ना हो और आसानी से अपना बचाव कर सकें!

जिला अधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए की बरसात और बाढ़ से पहले सभी नाले व नालियों की साफ सफाई करा दी जाए उसने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी हो जाए! जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को गांव की नालियों को साफ करने हैंडपंप ओके ऊंची करण के निर्देश दिए साथ ही कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में एक नव अवश्य खरीद ली जाए! उन्होंने कहा कि सभी ग्रामों में मोबाइल टॉयलेट व्यवस्था होने चाहिए उन्होंने विद्युत विभाग को बाढ़ के दौरान विद्युत की व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए! मोबाइल में दामिनी ऐप डाउनलोड करने पर दिया बल
मौसम विभाग के हर गतिविधियों से अलर्ट रहने के लिए डीएम ने सभी जिम्मेदारों से और किसानों से मोबाइल में दामिनी ऐप करने की अपील करते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिए! उन्होंने बीएसए व डी आई ओ एस को विद्यालय में छात्रों के माध्यम से ऐप का प्रचार प्रसार करने निर्देश दिए! बता दे गर्मी के मौसम में तेज आंधी आकाशीय बिजली तेज हवाओं आदि से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टगत एन 0डी 0एम 0ए 0 द्वारा जारी गाइडलाइन क्या करें क्या ना करें को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार इसका पालन किया जाए! जिससे उक्त आपदाओं से होने वाले जान माल की हानि को रोका जा सके बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज उप जिला अधिकारी सदर गोंडा, तरबगंज, मनकापुर, करनैलगंज, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव , सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button