IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सहायता

Uttar Pradesh News भंडारा मे प्रातः 11 बजे से सांयकाल तक कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गाँधी मार्ग हरदोई मे आने  जाने वाले राहगीरों व क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी से राहत के लिए शरबत का वितरण कर, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर एहसानुल हक हरदोई उत्तर प्रदेश

आज ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती एवं क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनुसूचित मोर्चा पीके वर्मा द्वारा सपरिवार निज निवास महात्मा गांधी मार्ग नुमाइश चौराहा हरदोई मे सर्वजन कल्याण की कामना से भक्तजन व् राहगीरों के मध्य शरबत का वितरण कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पीके वर्मा ने भगवान विष्णु का विधिवत पूजन कर सेवाभाव से देवी स्वरुप कन्याओं का तिलक कर व् शरबत पिलाकर भंडारे का शुभारम्भ किया। भंडारा मे प्रातः 11 बजे से सांयकाल तक कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गाँधी मार्ग हरदोई मे आने  जाने वाले राहगीरों व क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी से राहत के लिए शरबत का वितरण कर, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्यगण व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
दिनांक 31 मई 2023

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button