Bihar News पीएम द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किये जाने बरसे जदयू , प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस जी ने कही यह बात

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद : जदयू प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस जी ने ब्यान जारी करते हुए कहा कि देश के राष्ट्रपति लोकसभा एवम् राज्य सभा के संरक्षक होते हैं। प्रतिवर्ष बजट सत्र के पहले उनका अभिभाषण होता है और दोनों सदन राज्यसभा और लोकसभा उनके उत्तरदाई होता हैं,लेकिन देश के संविधान से भाजपा का विश्वास उठ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पीठ थपथपाने के आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना दिए परंतु आज उन्हे अपमानित किया जा रहा है नए संसद भवन का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति जी से नही करवाना सीधे तौर पर देश के संवैधानिक मूल्यों पर हमला है। आदिवासी समाज से आने के कारण महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ भाजपा यह दुर्व्यवहार कर रही है। जदयू प्रदेश सचिव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भारत के गौरवशाली इतिहास को बदलकर आरएसएस के द्वारा मोदी इतिहास थोपना चाहती है। हमारे देश में वर्तमान संसद की महत्ता अतुलनीय है। उसकी गरिमा और धरोहर से छेड़छाड़ करना अनैतिक कृत्य है। वर्तमान संसद भवन में ही भारत के संविधान का निर्माण हुआ था परंतु भाजपा भाजपा की वर्तमान केंद्र सरकार संविधान और संविधान संबंधित सारी विरासत मिटाना चाहती है।
Subscribe to my channel