बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News हुलासगंज में आज सुबह स्कूल जा रहे दो छात्रों को ट्रक ने रौ॑दा।

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार

 जहानाबाद  लगातार हो रहा सड़क हादसों के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। सड़क हादसे को लेकर रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद कही न कही शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में आज बुधवार की सुबह एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आया है। जहां आज अहले सुबह सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत तेज रफ्तार की चपेट में आने से हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बंडा मोड़ के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो छात्रों को कुचल रौ॑द डाला। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों छात्र साइकिल से आज बुधवार को अपने घर से विद्यालय जा रहा था, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने दोनों छात्रों को रौंध डाला। घटना गया-पटना स्टेट हाइवे पर की है। बताया जाता है

कि हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के कोकरसा निवासी दशरथ प्रसाद का पुत्र अनिकेत कुमार तथा पि॑टु प्रसाद का पुत्र रौशन कुमार दोनों छात्र साइकिल से आज बुधवार की सुबह घर से विद्यालय जा रहा था, कि पिछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक ने दोनो छात्रों को रौंदते हुए भागने का प्रयास किया। घटना की नजर ज्योंहि ग्रामीणों पड़ी,तो साहस का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने पिछा कर ट्रक को पकड़ने में कामयाब रहा। वही घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर घटना स्थल पर पहुंच चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, इस घटना की खबर फैलते ही गया-पटना स्टेट हाइवे पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। हालांकि, लोगों का आक्रोश इसके बाद भी कम नहीं हुआ। उग्र लोगों ने एसएच-4 को जाम कर ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया। अन्य वाहनों पर भी लोगों ने पथराव किया है। लोगों का आक्रोश देख पुलिस भी बेबस बनी है। तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास पुलिस कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button