IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News रायपुर राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंदिरहसौद इलाके में खाद्य विभाग ने गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

  बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में एक करोड़ से ज्यादा गुटखा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात खाद्य विभाग की टीम एक गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश देकर लगभग एक करोड़ से ज्यादा गुटखा बरामद किया है। इस फैक्ट्री में कई बड़े ब्रांडेड कंपनियों का गुटखा तैयार किया जा रहा था। गुटखा बनाने का सामान, सुपारी और पाउच जब्त खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए हैं। इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों को यहां से 350 बोरियों में सितार गुटखा, 23 गुटखा बनाने वाली मशीन, 700 पैकेजिंग के सामान और 120 बोरे में खुला गुटखा मिला है। जांच टीम ने यहां इस्तेमाल की जा रही गाड़ियों को भी जप्त कर लिया है।

अधिकारियों शक है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था। क्वालिटी टेस्टिंग की व्यवस्था नहीं
फैक्ट्री में झारखंड मध्य प्रदेश के अलवा अन्य राज्य से मजदूरों को लाकर गुटखा पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। कहा जा रहा है कि यहां न तो कोई क्वालिटी टेस्टिंग की व्यवस्था मिली, ना गुटखा प्रोडक्शन में साफ सफाई का ध्यान रखा गया था। यहां से पैकेजिंग के बाद गुटखे को बड़ी तादाद में रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाके में खपाया जा रहा था। इस फैक्ट्री से जुड़े लोगों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button