ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News गाड़ी को नेशनल हाईवे 152डी पर राजस्थान की बस ने टक्कर मार दी।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल के काफिले की पायलट गाड़ी को नेशनल हाईवे 152 डी पर राजस्थान की बस ने टक्कर मार दी। इसमें गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और गाड़ी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है।चालक की लापरवही से हुई टक्कर ईएएसआई पवन कुमार ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह एनएच 152 डी पर सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल के काफिले को करनाल जींद बॉर्डर से रिसीव करके उनको रोहतक बार्डर तक छोड़ने के लिए जा रहे थे। जब वह किलाजफरगढ़ टोल के पास पहुंचे तो राजस्थान नंबर की बस के चालक ने लापरवाही करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button