Chhattisgarh News मालक परिवहन संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगो के समर्थन में बुलाये गए बंद को व्यापारी संघ ने अपनी प्रतिष्ठान बंद कर दिया समर्थन

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़
नारायणपुर : जिला मुख्यालय में परिवहन संघ के बंद को मिला व्यापारियों का अभूतपूर्व समर्थन, नगर की सारी दुकानें पूरी तरह बंद है। बता दें कि नारायणपुर परिवहन संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है। परिवहन संघ द्वारा बीते चार दिनों से आमदई खदान छोटेडोंगर से लोह अयस्क का परिवहन कार्य पूरी तरह ढप हैं। परिवहन संघ लगातार अपनी मांगों को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराता आ रहा है। यह कि परिवहन संघ जिला नारायणपुर का एक मात्र परिवहन संघ है जिसमे नारायणपुर – मे जिले के अर्न्तगत आने वाले माईस से परिवहन का कार्य किया जाता है। यह कि परिवहन संघ जिला नारायणपुर मे वर्तमान मे लगभग 200 वाहन परिवहन का – कार्य सुचारू रूप कर ही है निको मांईस एवं गौरी ट्रेड्रर्स एवं परिवहन संघ जिला नारायणपुर के हुये औपचारिक बैठक में वाहन का किराया प्रति वर्ष 10 प्रतिशत कि वृद्धि करने एवं उस सबंध मे अनुबंध पत्र निष्पादन कि बात उक्त बैठक मे सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया था परन्तु आज तक वाहन के किराये में किसी भी प्रकार कि वृद्धि नही कि गई है और ना ही किसी भी प्रकार का अनुबंध पत्र परिवहन संघ नारायणपुर से साथ निष्पादित किया गया है । यह कि वर्तमान में जिला नारायणपुर मे लगभग 09 से 10 पेट्रोल पंच संचालित है परन्तु निको मांईस एवं गौरी ट्रेड्रर्स द्वारा परिवहन संघ जिला नारायणपुर के वाहनो मे डिजल रायपुर स्थित पेट्रोल पंप से प्रदाय किया जाता है चुकी लगभग अधिकांश वाहन नारायणपुर से है एवं विपरित परिस्थिीतियों मे भी परिवहन संघ जिला नारायणपुर परिवहन का कार्य निरंतर सुचारू रूप से प्रारंभ रहा है अतः परिवहन संघ कि मांग है कि नारायणपुर जिले मे स्थित पेट्रोल पंप से ही परिवहन संघ जिला नारायणपुर के वाहनो को डिजल प्रदाय किया जावे ताकि नारायणपुर स्थित – पेट्रोल पंपो का अर्थिक रूप से विकास हो सके एवं रोजगारो के साधनो को बढ़ावा मिले । यह कि निको मांईस एवं गौरी ट्रेड्रर्स से परिवहन संघ जिला नारायणपुर में हुई औपचारिक बैठक के दौरान इन बात कि पुष्टि निको मांस एवं गौरी ट्रेड्रर्स द्वारा कि गई थी कि वाहन के परिचालन मे एवं परिवहन मे एवं माल के लोडिंग मे सर्वप्रथम जिले के वाहनो को प्राथमिकता दि जावेगी उसके उपरान्त ही बाहरी वाहनो को माल लोंडिंग का कार्य किया जावेगा परन्तु कार्य के सुचारू रूप से प्रारंभ होते ही परिवहन संघ जिला- नारायणपुर से हुई बातो दरकिनार करते हुये स्थानीय वाहनो को प्राथमिकता न देते हुये बाहरी वाहनो को प्राथमिकता दिया जा रहा है। उक्त मांगे शामिल है। इन मांगो पर जब तक कोई ठोस नतीजा नही निकलता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उक्त बाते मीडिया को जारी बयान में मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष रतन दुबे ने कही साथ ही उन्होंने परिवहन संघ के द्वारा बुलाये बंद के लिए नारायणपुर व्यापारी संघ व समस्त व्यापारी बंधुओ का संघ कि ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।इस दौरान संघ के विनायक देवांगन, अनिल साहू, पिंटू गुप्ता, मनीष राठौर, प्रफ्फुल जैन, कुशल पारख, शाहरुख़ पोटियावाला, नरेंद्र जैन, शंकर देवांगन, सतीश पुनेठा, कमलापति मिश्रा सहित अन्य मालक परिवहन संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



Subscribe to my channel