Chhattisgarh News अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया बरामद
आरोपी अश्वनी कुमार साहू निवासी लोहर्सी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में अश्वनी कुमार साहू अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जहॉ अश्वनी कुमार साहू से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 237/23 धारा 34(2) आब. एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी अश्वनी कुमार साहू उम्र 37 वर्ष निवासी लोहर्सी द्वारा अवैध शराब बिक्री करना पाये जाने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, म.प्र.आर. एनुका तिर्की, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, आर. प्रवीण साहू एवं श्रीकांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



Subscribe to my channel