IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सहायता

Uttar Pradesh News जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जनपद में जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

आज जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जनपद हरदोई मे हनुमान भगतो के द्वारा जगह – जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया | भंडारा शुरू होने से पूर्व वीर बजरंगबली भगवान जी की पूजा अर्चना के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया | कही पूड़ी छोला , तो कही चावल छोला,बूँदी, हलवा और शरबत का वितरण किया गया | नवाबगंज सांडी मे बस स्टॉप पर बाबा गुप्तेश्वर नाथ के मंदिर पर कमेटी के संरचक अनिल अग्निहोत्री के साथ निखिल गौतम, पारस तिवारी, जीतू अग्निहोत्री, भरत अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, ओम द्विवेदी, ऋषि कैथवाल आदि लोगो द्वारा भी प्रसाद का वितरण किया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button