ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News माँ अन्नपूर्णा नगरकोट धाम नांगल सोडा चांदन महानवमी के शुभ अवसर पर, परम श्रद्धेय शक्ति स्वरूपा गुरु मांँ की प्रेरणा से आज रखी गई सत्संग भवन की नीवं

नांगल सोडा धाम पर सर्वप्रथम कन्या पूजन के बाद, धाम पर पहुंचे भक्तों को माता अन्नपूर्णा के दर्शन करवाए गए।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल : हजारों की तादाद में पहुंचे भक्तों ने माता अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाकर ध्वजा नारियल चुनरी चढ़ाई और शक्ति स्वरूपा परम श्रद्धेय गुरु मां का आशीर्वाद लिया। धाम पर माता के भक्तों की लंबी कतारो के साथ लगे माता अन्नपूर्णा के जयकारे। इस अवसर पर कमलेश सैनी एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान मधुर मधुर आवाज में किया गया, जिसमें कमलेश सैनी जी ने सालासर धाम जाना है, बालाजी का भजन सुना कर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मशहूर गायक योगी अरमान ने स्वरचित भजन तेरी जय हो नांगल सोडा वाली व चलो बुलावा आया है मां नांगल सोडा वाली ने बुलाया है भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धाम पर इस शुभ अवसर पर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा से भक्त माता के दरबार में पहुंचे। प्राचीन आस्था से जो भी भक्त माँ के दरबार में ध्वजा नारियल चुनरी चढ़ाता है। माता अन्नपूर्णा उसकी मनोकामना पूर्ण करती है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही है माँ के दरबार के प्रति भक्तों की आस्था। शक्ति स्वरूपा परम श्रद्धेय गुरु मांँ ने अपने सत्य वचनों के माध्यम से अपने आशीर्वाद स्वरूप कहां, सबसे पहली पूजा माता-पिता, गौमाता की आई है। हमें अपने माता-पिता का सदैव आदर सत्कार करना चाहिए और अपने गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारकर सदैव सद मार्ग रख पर बढते रहना चाहिए। धर्म पथ पर चलकर असहाय लोगों की हमें सदैव सेवा करनी चाहिए व हफ्ते में एक या दो दिन गौशाला में जाकर गौ माता के साथ भी कुछ समय बिताना चाहिए। परम श्रद्धेय गुरु माँ ने कहां की माता अन्नपूर्णा अन धन की देवी है, हमें प्रत्येक दिन अपनी रसोई में एक माता अन्नपूर्णा के नाम का दीपक सदैव जलाना चाहिए। धाम के पुजारी नवीन सेन ने बताया की दाम पर प्रत्येक माह चांदन की नवमी वाले दिन देसी घी का भंडारा लगता है, जिसमें हजारों की तादाद में भक्त माता के दरबार में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर माता के अटूट भक्त व समाजसेवी रविंद्र सिंह मटरु, समाजसेवी केहर सिंह खोशिया, अलवर से बलवंत सिंह यादव, नीमराणा से बस्ती राम सैनी, अजीत दिल्ली से सतवीर अनिल सैनी, अमर सिंह सैनी, अवतार सैनी कोटपूतली, प्रदीप बड़ोद, सुरेंद्र सोनी, सुसु सोनी, कृष्ण सोनी, पवन सोनी व अन्य भक्त मौके पर मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button