Uttar Pradesh News शपथ ग्रहण समारोह में आए हुए सभी बुजुर्गों माताओं बहनों भाइयों एवं सभी युवा साथियों का सबसे पहले तो मैं शुक्रिया अदा करती हूं यह आप सबकी मोहब्बतें हैं

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
इतनी बड़ी तादाद में सभी लोग इस कार्यक्रम में आए और इस को एक भव्य एवं सफल कार्यक्रम का रूप दिया जिससे मैं आप सभी को एक बार फिर से धन्यवाद देना चाहूंगी भाइयों एवं बहनों मैं आप सबसे उस मंच के माध्यम से कुछ बातें कहना चाहती थी लेकिन मौसम की खराबी व अचानक वर्षा होने की वजह से मैं नहीं बोल सकी जिसका मुझे काफी अफसोस हुआ और हमेशा रहेगा अब इस संदेश के माध्यम से मैं आप सभी तक अपनी बात पहुंचाना चाहती हूं और इस संदेश के माध्यम से नगर के विकास कार्य हेतु आपकी राय भी लेना चाहती हूं ।जिससे नगर को एक सुंदर व स्वच्छ नगर बनाया जा सके । आप सबको यह भरोसा दिलाना चाहती हूं कि आप सब ने मुझ पर जो भरोसा जताया है। उस भरोसे को टूटने नहीं दूंगी और प्रतिदिन 24 घंटे आपकी सेवा में उपलब्ध रहूंगी। नगर में मौजूद हर समस्या को मैं अपनी समस्या समझ कर कार्य करूंगी। इस कार्य में आप सभी का पूर्ण सहयोग एवं आशीर्वाद और दुआएं चाहिए। नगर की जनता से मेरा अनुरोध है कि अपने अपने वार्ड की समस्या से मुझे जरूर अवगत कराएं मैं अपने हर संभव प्रयास से उसका निस्तारण करूंगी। मैं पुनः आपको विश्वास दिलाती हूं कि जिन सब ने मुझे और मेरी पार्टी को मतदान किया है उनका तो कार्य करूंगी ही साथ ही जिन लोगों ने मुझे अपना मत नहीं भी दिया उनका भी कार्य बगैर किसी भेदभाव से करूंगी और सबकी सेवा/ खिदमत में मौजूद रहूंगी मैं सर्व समाज को साथ लेकर चलूंगी , पिहानी नगरपालिका को आदर्श नगरपालिका बनाने में आप सभी का सहयोग चाहिए होगा तभी हम सब मिलकर अपनी पिहानी को जनपद में एक नई पहचान दिलाने में सफल होंगे। मेरा सभी निर्वाचित सभासदों से भी यह अनुरोध है कि नगर के विकास कार्यों में अपना सुझाव देकर मेरा पूरा सहयोग दें। जिससे विकास कार्यों को गति दी जा सके चुनाव के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं व मेरे समर्थकों के द्वारा जनता से जो वादे किए गए हैं। मैं विश्वास दिलाती हूं कि उन सभी वादों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करूंगी ! एक बार फिर मैं धन्यवाद देना चाहूंगी अपने सभी बुजुर्गों का सभी माताओं बहनों का सभी युवा भाइयों का मेरे समर्थकों का जिन्होंने रात दिन भूखे पियासे जनता के बीच रहकर मुझे इस मुकाम पर पहुंचाया और पिहानी के प्रत्येक व्यक्ति का जिन्होंने अपना आशीर्वाद व स्नेह एवं प्यार मुझे दिया और मुझे अपनी सेवका के रूप में चुना। इसके लिए मैं पुनः आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद देतीहूं।आप सभी का शुक्रिया




Subscribe to my channel