अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News हत्या के प्रयाश के मामले में 5 वर्ष से फरार चल रहे 2 आरोपियो को थाना सदर बल्लबगढ़ की टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

फरीदाबाद डीसीपी बल्लबगढ़ श्री राजेश दुग्गल के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी महेंद्र पाठक की टीम ने हत्या के प्रयाश के मामले में वर्ष 2017 से फरार चल रहे 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में अमित और भारत उर्फ कालू का नाम शामिल है। आरोपी अमित बल्लबगढ़ के गांव दयालपुर का तथा आरोपी भारत उर्फ कालू अजरौंदा चौक के पास का रहने वाला है। दोनों आरोपियो को थाना पुलिस टीम SI श्रीराम, HC अनील, Ct सुखदेव एवं Ct क्रमपाल ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मच्छगर गांव के टी-पॉईंट से थाना सदर बल्लबगढ़ के हत्या के प्रयाश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो ने अपने साथियो के साथ मिलकर वर्ष 2017 में पीडित आशीश को पर गाडी में आकर देसी कट्टे से फायरिंग की थी। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया जा चुका है। दोनों आरोपी पीओ हो गए थी दोनो आरोपियो के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button