छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News एसीसी चौक से नंदनी जाने वाली सड़क का कार्य प्रगतिशील है लगभग सड़क पूर्ण होने की स्थिति में हैं,

रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार अहिवारा दुर्ग छत्तीसगढ़

नंदिनी अहिवारा:- एसीसी चौक से नंदनी जाने वाली सड़क का कार्य प्रगतिशील है लगभग सड़क पूर्ण होने की स्थिति में हैं, सड़क की जर्जर स्थिति होने के कारण कैबिनेट मंत्री जगतगुरु श्री रूद्र कुमार जी की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस सड़क के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी यह मार्ग निर्माण प्रगति पर है जिससे आम नागरिकों का आवागमन सुविधाजनक हो गया है यह सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्ण बनाई जा रही है उल्लेखनीय है कि इस सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से नागरिकों द्वारा की जा रही थी ₹72 करोड़ से इसके निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किया गया राज्य सरकार द्वारा नंदनी सड़क जो कि एक समय गंभीर रूप से दुर्घटना रहित थी जहां से गुजरना मौत को बुलावा देना था वह सड़क आज तारीफ ए काबिल है, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गा गजबे ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की जहां हर पल मौत का तांडव मचा रहता था जिसे भाजपा ने 15 सालों के कार्यकाल में निर्माण नहीं करवा पाई परंतु कांग्रेस सरकार ने उक्त सड़क को नया रूप दिया, और आज सड़क की स्थिति शानदार है इस मार्ग में भिलाई जाने में बहुत समय लगता था परंतु आज 15 से 20 मिनट में भिलाई पहुंच जाते हैं,सड़क का फाइनल कोट भी चालू हो गया हैं जो जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा क्योंकि सड़क निर्माण जोरों पर है। इसके साथ ही अहिवारा से गिरहोला एवं नंदिनी खुंदनी रोड लगभग 10 करोड़ की राशि स्वीकृत हुआ जिसमें काम तेजी से चल रहा हैं माननीय कैबिनेट मंत्री जगद्गुरु श्री रुद्र कुमार जी का, कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया जिसमे उमेश बंजारे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति अहिवारा, ओनी महिलांग , सरस्वती रात्रे,हीरा वर्मा, रामपाल नाविक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा गजबे, मंजुषा यादव, जगदिश मारकण्डे, उमेश साहू, जमुना बारले, रामकृष्ण,किटा, राजू यादव, विकी पासवान, आदि कार्यकर्ता

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button