ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव अटाली में बाबा खेता नाथ मंदिर में लगा विशाल भंडारा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

आज महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव अटाली के ‘बाबा खेता नाथ’ मंदिर में महंत बाबा थावर नाथ जी व रामनाथ जी की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति तपोनिष्ठ बाबा खेता नाथ जी वह बाबा सोमनाथ जी महाराज की यादगार में सभी ग्राम वासियों के सहयोग से भण्डारे का आयोजन सफल हुआ। इस अवसर पर गांव अटाली के प्रत्येक घर से दान स्वरूप सहयोग राशि दी गई ।भंडारे में करीब 6000 लोगों के लिए प्रसादी तैयार की गई। इसमें लगभग आस-पड़ोस के सभी गांव से भोजन प्रसाद लेने के लिए लोग पधारे ।करीब 50 गांवों से संत और महन्त इस अवसर पर गांव अटाली मंदिर में पहुंचे। रात्रि भजन संध्या में सभी ने बहुत अच्छे-अच्छे भजनों से उपदेशों से आए हुए अतिथियों को लाभान्वित किया। दिन के समय में भोजन प्रसादी करवायी गई । एक तरफ सभी अतिथि गण भोजनप्रसाद ग्रहण करते हैं तो दूसरी तरफ महंत थावर नाथ जी व उनके चार सहयोगी बुंदिया प्रसाद का वितरण कर रहे थे । भंडारे का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास व शांति के साथ संपन्न हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button