Chhattiagarh News राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति ग्राम सेमीघोघरा में लगा कृषि चौपाल

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़
उदयपुर सरगुजा कलेक्टर के निर्देशन में कृषि विभाग उदयपुर के कृषि विकास अधिकारी श्री जहांगीर आलम व RAEO राधा कृष्णन के द्वारा पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम सेमीघोघरा में कृषि चौपाल का आयोजन कर कृषि विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए, मिलेट मिशन अंतर्गत रागी, कोदो, कुटकी फसल लगाने हेतु अपील की गई, जिसपर ग्रामीणों द्वारा 120 किलो कोदो 50 किलो रागी, 50 किलो कुटकी बीज की मांग की गई, तथा 08 नग सोलर पम्प, 2 नग पेट्रोल पंप की मांग की गई, तथा विशेष प्राथमिकता से सेमीघोघरा जलाशय में लिफ्ट एरिगेशन सिस्टम स्थापित करने की मांग की गई, जिससे गांव के 40 कृषकों के 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि सिंचित होगी तथा जलाशय के पानी का उपयोग कृषि कार्य मे हो सकेगा । इस दौरान पंकज नाग उद्यान विभाग, सुमुट राम किसान मित्र, पूर्व सरपंच गोविंद पंडो, सियम्बर पंडो, सुबरन, घासी राम, चंदन पंडो, जगत राम,मंगली बाई, सुमारी पंडो व अन्य पंडो कृषक उपस्थित रहे। 


Subscribe to my channel