IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

छतरपुर मध्य प्रदेश बुंदेलखंड में जन संवाद पद यात्रा में मिला जनता का साथ, पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) के पुत्र भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) अपनी मां व बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती आशारानी के साथ गांव गांव में पैदल चल कर लोगों की जान रहे जन समस्याएं.!

✍️राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

52.बिजावर विधानसभा क्षेत्र में केशू भैया राजा द्वारा रामपुर, सीगौंन, बोड़ा, दौअन पुरवा, दिदौल, नन्नी बंधी से जन संवाद पद यात्रा में मिला क्षेत्र का साथ बुंदेलखंड में जनता का जन आशीर्वाद, एक और देश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है तो वही मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस के नेता जनता से सघन जनसंपर्क में बने हुए, बिजावर विधानसभा क्षेत्र में पवई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) व बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती आशारानी के पुत्र भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) के द्वारा गांव गांव में पैदल यात्रा निकाली जा रही है l  बिजावर विधानसभा क्षेत्र में रामपुर, सीगौंन, बोड़ा, दौअन पुरवा, दिदौल, नन्नी बंधी में जन संवाद पद यात्रा का भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) व उनकी पत्नी श्रीमती रिचा सिंह ने पैदल चलकर जनता से संवाद किया l इस यात्रा में भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) के साथ सैकड़ों लोग शामिल होकर लोगों की समस्याएं जान रहे l केशू भैया राजा के द्वारा बताया गया है कि यात्रा का उद्देश्य है कि हम क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ठीक तरह से जान सके और उसके निराकरण के लिए आगे प्रयास किया जा सके l भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) की इस यात्रा से बिजावर विधानसभा में नए राजनीतिक समीकरण निकल कर सामने आ रहे l यात्रा में हजारों लोगों ने भाजपा का साथ छोड़कर मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हो रहे हैं l भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) से क्षेत्र की जनता गले मिलकर शुभाशीष दे रही है l गौरतलब है कि केशु राजा के पिता पूर्व विधायक स्व. अशोक वीर विक्रम सिंह (भैया राजा) बिजावर विधानसभा में बेहद लोकप्रिय रहे हैं एवं उनकी मां व बिजावर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती आशारानी अभी भी लोकप्रिय हैं और बिजावर विधानसभा से विधायक रही हैं और उनके नाना जुझार सिंह बुंदेला बिजावर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे l जन संवाद पद यात्रा से स्थानीय अन्य विपक्षी दलों की नींद उड़ गई, युवा बुजुर्ग एवं सभी ग्रामीणों का भरपूर समर्थन भुवन विक्रम सिंह (कैशू भैया राजा) की यात्रा को मिल रहा है l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button