उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Uttar Pradesh News विकलांग एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह पंजीकरण

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर  उत्तरप्रदेश

कानपुर स॓बाददाता कानपुर नगर विकलांग एसोसिएशन ने दिव्यांग व्यक्तियों का सामूहिक विवाह पंजीकरण शिविर शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में आयोजित किया गया आज 27 दिव्यांग ने विवाह के लिए आवेदन किया एसोसिएशन ने घर बसाओ पुण्य कमाओ कन्या दान योजना में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले व्यक्तियों को सरकार की विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ विकलांग एसोसिएशन दिलाएगी जिसके तहत शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़के विकलांग लड़की से विवाह करेंगे तो उन्हें पुरस्कार के रूप में 20 हजार शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़की विकलांग लड़के से विवाह करेंगी तों 15 हजार दोनों को मिला कर 35 हज़ार रुपए मिलेंगे विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गरीब अनाथ लड़कियों के विवाह के लिए एसोसिएशन ने घर बसाओ पुण्य कमाओ कन्या दान योजना शुरू की है आज के शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार राहुल कुमार आनंद तिवारी गुड्डी दीक्षित अरविंद सिंह गौरव कुमार वैभव दीक्षित अल्पना कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button