बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News  भाई ने मृत घोषित कर हड़प ली संपत्ति, अब जमीन मालिक हुआ जिंदा , न्याय के लिए पहुंचा जिलाधिकारी के पास

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली : लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के अगरपुर बर्बन्ना वार्ड नम्बर 12 निवासी रामनाथ शर्मा पिता स्व. राम परीक्षण शर्मा ने जिलाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अपने जीवित होने की बात कही है। जिलाधिकारी को दिए गए अपने – आवेदन में कहा है कि वे जीवित है। एवं यहां के निवासी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त होकर पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके अपने भाई शंभू नाथ शर्मा, भतीजा अजय कुमार शर्मा एवं अन्य लोगों ने साजिश करके लालगंज नगरपालिका से कर्मचारी के मेल से पैतृक संपत्ति हड़प करने की नियत से मृत्यु पंजी में मृत घोषित कराकर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। उन्होंने बताया कि वे जीवित है और उन्होंने अपने जीवित होने का सभी प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेलवे विभाग में नौकरी करने का प्रमाण भी पेश किया। उन्होंने बताया कि वे 2013में रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त होकर आज पेंशन पा रहे हैं। उन्होंने बैंक का पासबुक दिखाते हुए बताया कि आज भी उनका पेन्सन आता है और वे रामनाथ शर्मा ही हैं।रामनाथ शर्मा के भतीजे अजय कुमार शर्मा ने थाना से लेकर जिला तक आवेदन देकर यह कहा था कि उनके पिता रामनाथ शर्मा की मृत्यु वर्ष 1984 में ही हो गई और यह कर रहे व्यक्ति जो कि मेरे चाचा रामानंद शर्मा हैं रामनाथ शर्मा बनकर उनके हिस्से की जमीन बेच रहे हैं। मामला जब तूल पकड़ा तो रामनाथ शर्मा स्वयं अंचलाधिकारी एवं जिलाधिकारी के यहां प्रस्तुत हुए और अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र पेश करते हुए बताया कि अजय कुमार शर्मा उनके भाई नथिया शर्मा के पुत्र हैं। जिनकी मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। उनकी संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी तरीके से उन्हें मृत बता रहे हैं। जबकि वह जीवित है और अपने जीवित होने का प्रत्येक प्रमाण प्रस्तुत कर रहे है।रामनाथ शर्मा ने उनके विरुद्ध फर्जीवाड़ा कर उन्हें मृत घोषित करने वालों के विरुद्ध न्यायालय में मामला दर्ज करवाने की भी बात कही है। वहीं अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि रामनाथ शर्मा जीवित हैं। बावजूद इसके उन्हें खुद के जीवित होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा है। सीओ ने बताया कि उनको भी परेशान होना पड़ रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की गई है। जरूरी हुआ तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।फर्जी तरीके से उन्हें मृत घोषित किया उन्होंने यह भी कहा है कि वे लोग

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button