छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News   यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जा रही लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही 

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

थाना शिवरीनारायण एवं जांजगीर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये गए 28, मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलने वाले 22, एवं नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे पाए गए 12 वाहनों पर किया गया कार्यवाही

 मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओ के तहत कुल 75 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 22700 रूपये समन शुल्क लिया गया।

जांजगीर चांपा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 75 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई जिसमें बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाये जाने पर 28 वाहन के चालकों से 8400 रूपये, मोटरसाइकिल में तीन सवारी चलाते पाए गए 22 वाहन के चालकों से 6600 रुपए, नंबर प्लेट आड़ा तिरछा लिखे 12 वाहन के चालक से 3600 रुपए, अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में खड़ी किए गए 05 वाहन के चालक से 1500 रुपए, वाहन का हेड लाइट आधा काला नहीं पाए गए 05 वाहन के चालकों से 1500 रुपए, मौके पर कागजात पेश नहीं करने वाले 01 वाहन के चालक से 300 रुपए, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन के चालक से 500 रुपए एवं अन्य धारा के तहत 01 वाहन के चालक से 300 रुपए कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया। वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने, नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने समझाएं दी जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button