छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मालक परिवहन संघ ने अपने चार सूत्रीय मांगो को लेकर किया अनिश्चित कालीन धरना लगभग 200 परिवहन वाहनों के थमे पहिए

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर  अपनी चार सूत्रीय जायज मांगो को लेकर नारायणपुर मालक परिवहन संघ नारायणपुर -कोंडागांव मार्ग स्थित गढ़बेंगाल चौक में आज से अनिश्चित कालीन धरना में बैठ गए है। इस दौरान मालक परिवहन संघ के अध्यक्ष रतन दुबे ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि विगत दिनों मैं और अन्य पदाधिकारीयों ने नारायणपुर कलेक्टर से अपनी चार सूत्रीय मांगो को लेकर मुलाक़ात कि थी और एक सप्ताह के अंदर मांगे पूर्ण नही होती तो अनिश्चित कालीन धरना देने कि बात कही थी उसी के तहत आज से धरना जारी है।हम अपनी निम्नलिखित चार सूत्रीय जायज मांगो को लेकर धरना में बैठे है जो इस प्रकार से है 1. यह कि परिवहन संघ जिला नारायणपुर का एक मात्र परिवहन संघ है जिसमे नारायणपुर – मे जिले के अर्न्तगत आने वाले माईस से परिवहन का कार्य किया जाता है। यह कि परिवहन संघ जिला नारायणपुर मे वर्तमान मे लगभग 200 वाहन परिवहन का – कार्य सुचारू रूप कर ही है निको मांईस एवं गौरी ट्रेड्रर्स एवं परिवहन संघ जिला नारायणपुर के दिनांक – 08/02/2021 को हुये औपचारिक बैठक में वाहन का किराया प्रति वर्ष 10 प्रतिशत कि वृद्धि करने एवं उस सबंध मे अनुबंध पत्र निष्पादन कि बात उक्त बैठक मे सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया था परन्तु आज  तक वाहन के किराये में किसी भी प्रकार कि वृद्धि नही कि गई है और ना ही किसी भी प्रकार का अनुबंध पत्र परिवहन संघ नारायणपुर से साथ निष्पादित किया गया है । यह कि वर्तमान में जिला नारायणपुर मे लगभग 09 से 10 पेट्रोल पंच संचालित है परन्तु  निको मांईस एवं गौरी ट्रेड्रर्स द्वारा परिवहन संघ जिला नारायणपुर के वाहनो मे डिजल रायपुर स्थित पेट्रोल पंप से प्रदाय किया जाता है चुकी लगभग अधिकांश वाहन नारायणपुर से है एवं विपरित परिस्थिीतियों मे भी परिवहन संघ जिला नारायणपुर परिवहन का कार्य – निरंतर सुचारू रूप से प्रारंभ रहा है अतः परिवहन संघ कि मांग है कि नारायणपुर जिले मे स्थित पेट्रोल पंप से ही परिवहन संघ जिलाh नारायणपुर के वाहनो को डिजल प्रदाय किया – जावे ताकि नारायणपुर स्थित पेट्रोल पंपो का अर्थिक रूप से विकास हो सके एवं रोजगारो के साधनो को बढ़ावा मिले । यह कि निको मांईस एवं गौरी ट्रेड्रर्स से परिवहन संघ जिला  नारायणपुर में हुई औपचारिक बैठक के दौरान इन बात कि पुष्टि निको मांस एवं गौरी ट्रेड्रर्स द्वारा कि गई थी कि वाहन के परिचालन मे एवं परिवहन मे एवं माल के लोडिंग मे सर्वप्रथम जिले के वाहनो को प्राथमिकता दि जावेगी उसके उपरान्त ही बाहरी वाहनो को माल लोंडिंग का कार्य किया जावेगा परन्तु कार्य के सुचारू रूप से प्रारंभ होते ही परिवहन संघ जिला – नारायणपुर से हुई बातो दरकिनार करते हुये स्थानीय वाहनो को प्राथमिकता न देते हुये बाहरी वाहनो को प्राथमिकता दिया जा रहा है ।उक्त मांगे शामिल है। इन मांगो पर जब तक कोई ठोस नतीजा नही निकलता तब तक यह धरना जारी रहेगा। ज्ञात हो धरने से लगभग 200 परिवहन गाड़ियों के पहिये थमे हुए है।इस धरने में मुख्यरूप से विनायक देवांगन, कुशल पारख, प्रफुल्ल जैन, राहुल पटेल, अनिल साहू, विक्की कुमेटी, शंकर देवांगन,राजेंद्र प्रजापति, खोगेंद्र निषाद, मो. शाहरुख़, मो. शमीम, करण अग्रवाल,अशोक कर्मकार,अरविंद वैष्णव,मितेश दीवान, सुदेश शर्मा, सतीश पुनेठा, रामू पिंचा, जयदेव मलिक, मुकेश जैन,विधान माल सहित अन्य पदाधिकारी व परिवहनकर्ता उपस्तिथ रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button