Rajasthan News पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक पेड़ लगाएं अतिरिक्त जिला कलेक्टर

रिपोर्टर वीरेंद्र गुर्जर करौली राजस्थान
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में जिला स्काउट गाइड भवन में आयोजित किए जा रहे डीएलएड स्काउट गाइड ग्रुप शिविर के संभागीयो को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिकाधिक पर लगाने चाहिए सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की पर्यावरण संरक्षण के लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मुहिम शुरू की है जिसके तहत मेरी लाइफ डॉट कॉम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है उसी श्रंखला में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे डीएलएड स्काउट गाइड ग्रुप शिविर के संभागीय ने पर्यावरण जन जागरूकता रैली का आयोजन पुरानी नगरपालिका से किया जिसको जिला कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरलीधर प्रतिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन के लिए अत्यावश्यक है पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने चाहिए पेड़ों से ही हमें हमारे जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है एवं जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्राप्त होती है उन्होंने स्काउट गाइड से अपील की कि वह स्वयं में पेड़ लगाएं एवं अपने मित्रों परिजनों गांव वासियों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें यह सभी का नैतिक दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान प्रदान करें इससे पूर्व शिविर संचालक मुकुट बिहारी गुप्ता ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर का संगठन की रीति के अनुसार स्कार्फ पहना कर स्वागत किया रैली पुरानी नगरपालिका से प्रारंभ होकर फूटा कोट वजीरपुर गेट कलेक्ट्री अंबेडकर सर्किल हटवाड़ा बाजार सोती हुई स्काउट गाइड भवन पर संपन्न हुई इस दौरान रैली में प्रशिक्षणार्थी बालिकाएं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे लगाते हुए चल रही थी रैली में सहायक शिविर संचालक गिर्राज सिंह ट्रेनिंग काउंसलर मेघराज माली रामदुलारी शिक्षक प्रशिक्षण विद्यालय हिंडौन सिटी की प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा राष्ट्रपति रोवर मान प्रकाश शर्मा धर्मराज गुर्जर आदि उपस्थित थे

Subscribe to my channel