Rajasthan News प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 4 सालो में पेपर लीक से युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया- रामलाल शर्मा
विधायक रामलाल शर्मा ने मेरा बूथ-मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत डोलाकाबास और मंडा भिड़ा में कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान
चौमू विधायक रामलाल शर्मा के द्वारा क्षेत्र में मेरा बूथ-मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम डोला का बास और मंडा भिड़ा में बूथों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुँचे विधायक रामलाल शर्मा का ग्रामवासियों और वार्ड वासियों द्वारा माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पिछले चार सालो में युवाओं के सपनों को प्रतियोगी परीक्षाओं के बार बार पेपरलीक होने से तोड़ने का काम किया है। साथ ही युवाओं को बेरोज़गारी भत्ते के नाम पर भी छलावा किया है जिससे प्रदेश का युवा आज सरकार को लेकर आक्रोशित है। युवाओं की माँगो को लेकर 20 जून को बस स्टैंड चौमूं में कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आह्वान किया। मेरा बूथ- मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत डोला का बास में बूथ संख्या 90, 91, 92, 93 मंडा भिड़ा में बूथ संख्या 87, 88, 89 पर बूथ मीटिंग का आयोजन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दोरान भाजपा मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, महामंत्री रामस्वरूप वर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सरपंच सुल्तान, डोला का बास से सुरेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, महेंद्र जाट, भगीरथ ढाका, मुकेश शर्मा, घनश्याम वर्मा, तोफ़ान मीणा, हंसराज, कागोत, रामनारायण मीणा, मोहन यादव, मधुसूदन पारिक, धर्मेंद्र यादव, मंडा भिड़ा में नरेश शर्मा, विकास चौधरी, जयदेव जाट, बृजेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, मुकेश स्वामी, सुनील स्वामी, रामस्वरूप स्वामी का सम्मान किया गया। 

Subscribe to my channel