ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News अटेली क्षेत्र के पास खारीवाडा़ से खेराना रोड़ पर हुआ दर्द नाक हादसा बिजली की तार टूटने से एक व्यक्ति की मोके पर ही मौत

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

 आज अटेली क्षेत्र के पास खारीवाडा़ से खेराना रोड़ पर एक दर्द नाक हादसा हुआ है । जिससे एक 22 वर्ष के व्यक्ति की बिजली की तार टूटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है ।यह व्यक्ति कैराना गांव का बताया जिसका नाम सचिन पिता का नाम कृष्ण कुमार है। जिसकी शादी नहीं हो रखी है जानकारी के अनुसार यह लड़का किसी प्राइवेट स्कूल में हमेशा की तरह पढ़ाने के लिए जा रहा था आज सुबह रोजमर्रा की तरह स्कूल के लिए घर से निकला और खेराना से निकलते ही खारीवाडा के बीच में बिजली की लाइन टूटने के कारण उसकी बाइक तार से टकरा गई जिसके कारण उसके मौके पर ही मौत हो गई इस घटना की जानकारी खेत में काम कर रहे हैं एक व्यक्ति ने बताई जिसके चलते सभी आसपास के गांव वाले खट्टा हो गए गांव वालों ने बताया कि यह बिजली की तारे और खंभे इतने खराब हो चुके हैं

किसके कारण पहले भी दो-तीन हादसे हो चुके हैं और आज एक हादसा और हो गया उनकी मांग यही है कि बिजली के खंभे और यह तारे नई डलवाई जाए ताकि कोई और हादसा ना हो सके और उन्होंने 112 नंबर डायल पुलिस फोन किया तो 112 नंबर गाड़ी तुरंत वहां पर आ गई थी लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी लेटलतीफी के कारण 1:00 से 1:30 के बीच में पहुंचे जिसके कारण गांव वालों ने दोनों तरफ से रोड को जाम कर दिया उसके बाद में पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने बातचीत करके जाम को खुलवाया और परिजनों को समझा-बुझाकर के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल भिजवा दिया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button