छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News स्व अनुराग सिंह के जन्मजयंती पर स्वैच्छिक रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

नरियरा मंदिर को अनुराग भवन किया गया समर्पित

  रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

 गुरुवार को क्षेत्र के लोकप्रिय व सबके चहेते रहे स्व. अनुराग सिंह की जयंती के अवसर पर सिंह परिवार व वेलविशर फाउंडेशन द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए जिसमे श्री राधा वल्लभ देव स्थान में स्व. अनुराग सिंह की स्मृति में निर्मित अनुराग भवन का लोकार्पण गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी , श्री सीता राम दास जी महाराज व अन्य संत महात्माओं की उपस्थिति में हुआ लोकार्पण के पश्चात भवन को राधा वल्लभ मंदिर को सौंपा गया लोकार्पण के बाद अन्य कार्यक्रमों विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया व रक्तदान शिविर में 106 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व सड़क सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट प्रदान किया गया । कार्यक्रम में विशेष रूप से सिंह परिवार के सदस्य ,अकलतरा विधायक सौरभ सिंह , ksk प्लांट प्रमुख डॉ . ओझा , डॉ. विनोद शर्मा , संदीप साहू , कल्याणी साहू अपने सहयोगियों सहित उपस्थित हुए कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्रामवासी , क्षेत्रवासी , परिवारजन , मित्रगणों , वेलविशर फाउंडेशन , श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना , बिलासा ब्लड बैंक बिलासपुर , विश्वधारम रक्तमित्र , श्री श्याम हॉस्पिटल बिलासपुर व अन्य की महती भूमिका रही जिसके लिए स्व. अनुराग सिंह के परिवार जनों ने सभी सहयोगियों व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त कर भविष्य में भी इसी तरह सहयोग व स्नेह बनाये रखने की बात कही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button