ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना “मनोनीत पार्षद” के संयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि आमजन समस्या निवारण केंद्र रतननगर में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

 श्रदांजलि सभा की अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खान आखाण द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ट कांग्रेसी व समाजसेवी छगनलाल चौधरी एवमं विशिष्ट अतिथि महोम्मद सदीक मणियार थे । कार्यक्रम की शुरुआत सम्माननीय अतिथियों द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात नगर कांग्रेस कमेटी के उपस्थित पद्दाधिकारियो , कार्यकर्ताओ व सर्व समाज़ के लोगो द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भववाहिनी श्रदांजलि दी ।
वक्ताओं द्वारा पण्डित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर शुरू से लेकर अंत तक प्रकाश डाला ।

संयोजक किरोड़ीमल मीना ने अपने उद्बोधन में पंडित जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता व लोकतंत्र का महान नेता बताया । जवाहरलाल नेहरू द्वारा आज़ादी के आंदोलन में किये गए विशेष कार्यो को रेखांकित करते हुए कहा कि नेहरू ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अंतरास्ट्रीयवादी द्रष्टिकोन के विकास के अग्रणी भूमिका निभाई । नेहरू जी ने आज़ादी के आंदोलन के दौरान भी 1929 मे कांग्रेस और भविष्य के भारतीय राष्ट्र की नीतियों का मसौदा तैयार किया । उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि कांग्रेस का उद्देश्य धर्म की स्वतंत्रता ,संघ बनाने का अधिकार, विचारों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता , जाति, रंग , पंथ या धर्म के भेद के बिना प्रत्येक व्यक्ति के लिए कानून के समक्ष समानता , किसानों और मज़दूरों के हितों की रक्षा , अस्पर्शता का उन्मूलन , व्यस्क मताधिकार की शुरुआत , समाज़वाद और एक धर्म निरपेक्ष भारत की स्थापना आदि इन सभी लक्ष्यों को पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने तैयार किया था साथ ही मौलिक अधिकार और आर्थिक नीति संकल्प के मूल का गठन भी किया । स्वतंत्रता के बाद भारत के संविधान में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर से उक्त वर्णित सभी नीतियों का स्वतंत्र भारत के संविधान मे प्रस्तांकित भी करवाया एवं अपने शासन काल में हिन्दू कोड बिल पारित करवाकर महिलाओ के अधिकार सुनिश्चित करवाये तथा देश के अंदर स्वास्थ शिक्षा,रोजगार और उन्नत किसानी के लिए अनेक सरकारी उपक्रम स्थापित किये व अनेक सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना की । क्षमता मूलक समाज़ की स्थापना करने के उद्देश्य से आरक्षण व्यवस्था लागू की , छुआछूत व जातिभेद को ख़तम करवाने के लिए अनेक कानून बनाये । सत्ता के विकेंद्रीकरण व आमजनता की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की । ह पंचायतीराज लागू करने का श्रेय भी पंडित नेहरू को ही जाता हैं । भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा व मज़बूत लोकतंत्र का होने का श्रेय भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को ही जाता है । उनके द्वारा स्थापित संवैधानिक व्यवस्था व मूल्यों को अक्षुण्ण बनाये रखना ही इस महान आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अब्दुल मज़ीद काज़ी व युवा नेता चंद्रभान शर्मा ने अपने उद्बोधन में नेहरू द्वारा स्थापित शासन व्यवस्था के विपरीत वर्तमान भारत की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना ही नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी!  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छगनलाल चौधरी ने हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित कविता के माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र , उनके आकर्षित व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रदांजलि अर्पित की । पार्षद जगनाराम मेघवाल व पार्षद पूर्णाराम रैगर ने भी विचार वक्त किये । कार्यक्रम के अध्यक्ष असलम खान द्वारा कार्यक्रम में शामिल सभी लोगो का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया ।   कार्यक्रम में आज़म चौहान मनोनीत पार्षद , राजेश कुमार बुद्दिया , अफज़ल बिसायती पूर्व पार्षद , सेवादल के मुख्य संगठक मुबारिक अली काज़ी , महेश कुमार जाट , परमेश्वर लाल गुर्जर , बनवारी लाल जांगिड़ , राधेश्याम कटारिया , नतिम निलगर व दिव्या मीना आदि नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता व सर्व समाज़ के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button