Bihar News प्राईवेट शिक्षक ने की दहेज़ मुक्त शादी, समाज में दिया नया सन्देश

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार
पुर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड अंतर्गत पदुमकेर पंचायत, नारायणपुर गांव निवासी बृजमोहन कुमार ठाकुर ने दहेज मुक्त विवाह किया है मोतिहारी, (विशेष)। पताही, में सीएम का सपना साकार हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी के बाद समाज के सबसे बड़े कलंक दहेज को बंद करने का लोगो से अपील किया था। पूरे बिहार के सड़कों पर कतार लग गई इसके समर्थन में। खुलकर कोई अब दहेज लेता नही, लेकिन दहेज मुक्त विवाह का भी कोई दावा नही करता। लेकिन पुर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड अंतर्गत पदुमकेर पंचायत, नारायणपुर गांव निवासी बृजमोहन कुमार ने दहेज मुक्त विवाह किया है। बृजमोहन की शादी चिरैया प्रखंड अंतर्गत माधोपुर गांव निवासी राकेश ठाकुर कि पुत्री अंशु कुमारी के साथ हुई। युवा प्राईवेट शिक्षक बृजमोहन कुमार ठाकुर ने कहा कि हमने सभी को बता दिया कि हम दहेज मुक्त शादी कर रहे है। दहेज एक कलंक है इससे बहिष्कार करना चाहिए।

बृजमोहन कुमार ठाकुर के शादी में आशीर्वाद देने के लिए कई लोग पहुंचे, और सन्देश के ज़रिए युवा पत्रकार सचिन कुमार ने कहां की, दूल्हे बने हो तो दुल्हन का ख्याल रखना,वो सब कुछ छोड़ कर आई है आपके पास उसे नाराज़ मत करना, और उस बाप ने अपने करेले का टुकड़ा सौंप दिया आपको, वरना ये दौर है, जहां कोई किसी को झूठी खुशी तक नहीं देता..!
Subscribe to my channel