छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौच एवं मारपीट करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 66/23 धारा 294,506,327 भादवि पंजीबद्ध। आरोपी रामशंकर राठौर निवासी सारागांव को दिनांक 25.05.23 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में प्रार्थी द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23.05.23 को रात्रि खाना खाकर अपने घर के सामने बैठा था उसी समय आरोपी रामशंकर राठौर आया और शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने लगा प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 66/23 धारा 294, 506, 327 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी रामशंकर राठौर निवासी सारागांव को दिनांक 25.05.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि सुरेश ध्रुव, सउनि दाऊलाल बरेठ, आर.अहमद कुरैशी एवं मोनू थापा का योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button