IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News नारनौल। गांव दौंगड़ा अहीर में ग्रामीणों ने किया रोड जाम

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

हरियाणा में जिला महेंद्रगढ़ के गांव दोगड़ा अहीर के लोग गांव सिहमा को उप-तहसील का दर्जा दिए जाने का विरोध कर रहे है। ग्रामीण सड़कों पर हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के घेराव का ऐलान किया हुआ है। इलाके में माहौल तनावपूर्ण है, जिसके चलते जलभारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव के एक प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए भी बुला लिया है। इस समय CM और प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात चल रही। इस मीटिंग में अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद हैं। बता दें कि CM गांव दोगड़ा अहीर में ही गुरुवार को रात्रि प्रवास पर थे। CM प्रवास निवास के बाहर जुटी महिलाएं बताया जा रहा है कि विरोध के चलते गुरुवार रात को CM से गांव का कोई शख्स मिलने नहीं गया। शुक्रवार सुबह भी गांव के लोग और महिलाएं उनके प्रवास निवास के बाहर विरोध करने पहुंच गए। जहां पर मुख्यमंत्री ठहरे हुए हैं, वहां महिलाओं की तथा ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री के बाहर निकलते ही वे उनका घेराव करेंगे। माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात वहीं तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के घेराव की सूचना मिलते ही DG सीआईडी आलोक मौके पर पहुंचे। पुलिस बल भी बुला लिया गया। महिलाओं की संख्या भी ज्यादा होने के कारण महिला पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया है। SP विक्रांत भूषण पहले से प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं। वे खुद लोगों के बीच जाकर उनको समझा रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने विधायक का भी घेराव किया वहीं विरोध की जानकारी मिलते ही अटेली विधायक सीताराम मौके पर पहुंचे। सुबह करीब सवा 8 बज से अटेली विधायक सीता राम यादव मौके पर हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों ने उनका जबरदस्त विरोध किया। विधायक का ग्रामीणों ने घेराव किया। विधायक का विरोध होने पर मौके पर SP विक्रांत भूषण भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button