बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News परिवहन विभाग की लापरवाही नहीं थम रहा सड़क हादसे, इस बार हादसे में फाइनेंस कर्मी की मौत।

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली जिले में परिवहन विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है।परिवहन विभाग बस बड़े गारियो से पैसा वसूलने में लगे है। सड़क पर क्या हो रहा क्या नही , कौन मर रहा कौन जी रहा इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। लालगंज हाजीपुर मुख्य मार्ग डेड लाइन बन गया है महीने भर के अंदर न जाने कितनी घटनाएं घटी न जाने कितने लोग मरे कितने घर बेघर हो गए लेकिन इस परिवहन विभाग की पर कोई असर नहीं पड़ता आज फिर एक घटना घट गई । जहां लालगंज प्रखंड क्षेत्र के करताहां थाना क्षेत्र में लालगंज हाजीपुर मुख्य मार्ग पर घटारो टोला के पास बेलगाम बोलेरो ने एक बाईक सवार को ठोकड़ मार दिया। जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीण तत्काल सदर अस्पताल हाजीपुर ले गये। लेकिन सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे ग्रामीण उग्र हो गए और घटारो में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृतक का नाम आलोक कुमार,पिता का नाम शिवनाथ साह बताया गया है जो घटारो वार्ड नंबर 8 का निवासी बताया गया है।मृतक श्रीराम फाइनेंस में काम करत था और हाजीपुर जा रहा था।

काफी देर तक ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा और मुआवजे की मांग करते रहे। मौके पर पहुंचे करताहां थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार,समाजसेवी रवि साह, मुखिया प्रतिनिधि शंभू सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक भाई बहनों में सबसे बड़ा था। आलोक कुमार की मौत ने पूरे परिवार को झकझोड़ कर रख दिया है और पूरे घटारो में शोक कि लहर दौड़ गयी है। वहीं कुछ समाजसेवी बेलगाम गाड़ियों से हो रहे दुर्घटना के प्रति चिंता ब्यक्त किया है और कहा कि प्रशासन इस मामले पर ध्यान नहीं दे रही है। महज चंद दिनों पहले एक मवेशी चिकित्सक डा ओमप्रकाश की मौत भी सड़क हादसे में हो गयी थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button