Chhattisgarh News राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित होकर किसान लक्ष्मी जयसवाल कर रहे हैं मूंगफली की खेती हो रही लाखों की आमदनी।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा 25 मई 23 कुछ समय पहले तक प्रदेश के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसल के बारे में सोचते भी नहीं थी लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान नया योजना के चलते किसान धान के बदले दूसरी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान के अलावा अन्य फसलों को उगाने के लिए किसानों के 9 से 10 हजार हजार रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी दे रही है जिस कारण योजना से प्रेरित होकर जिले के किसान धान के बदले अन्य फसल ले रहा है। इसी कड़ी में जिले के पामगढ़ विकासखंड के असाडा गांव के उन्नति शील किसान श्री लक्ष्मी जयसवाल ने राजीव गांधी किसान या योजना से सब्सिडी प्राप्त कर धान के स्थान पर मूंगफली की फसल ले रहे हैं उन्होंने बताया कि अपने खेत में पहले धान की खेती कर रहे थे अब उन्हें पता चला कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा धान के स्थान स्थान पर अन्य फसलों की खेती करने पर सब्सिडी दी जा रही है उन्होंने अपने खेत में मूंगफली की खेती करना प्रारंभ किया है
और इसके लिए उन्हें कृषि विभाग का सहयोग भरपूर मिल रहा है वह आगे कहते हैं कि धान के बदले अन्य फसल लेने से मिट्टी की गुणवत्ता भी नष्ट नहीं होती है और एक निश्चित समय पर अच्छी आमदनी भी मिल जाती है उन्होंने बताया कि अभी वह वर्तमान में 3 एकड़ में मूली की खेती कर रहे हैं जिसमें उन्हें प्रति एकड़ ₹7000 की आमदनी हो रही है और लाखों रुपए कमा रहे हैं अब वह अगले सीजन में मूंगफली के फसल का और अधिक से अधिक विस्तार करने की सोच रहे हैं उन्होंने योजना के तहत सहायता के लिए छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद ज्ञापित भी किया है।

Subscribe to my channel