Chhattisgarh News ग्राम नरियारा के सरपंच एवं सचिव के मनमानी से ग्रामवासी हुए परेशान कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर लगाई ग्राम वासियों ने गुहार,

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
जांजगीर जिले के अकलतरा ब्लाक के ग्राम नरियारा के लोग आज कलेक्टर ऑफिस भारी संख्या में पहुंचे ग्राम वासियों को शिकायत है कि सरपंच और सचिव अनियमितता किया है और ग्राम के कई विकास कार्यों के लिए पैसा आहरण किया पैसा मिलने के बाद भी किसी भी प्रकार के ग्राम में विकास कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामवासी काफी परेशान है सचिव अपने कार्यालय में भी उपस्थित नहीं रहते हैं जिससे ग्राम वासियों को कार्य कराने के लिए उनके ग्राम मुरलीडीह जाना पड़ जाता है और वहां भी कार्य नहीं होता पंचों के द्वारा मासिक बैठक में कार्यों का हिसाब किताब मांगने पर सरपंच एवं सचिव किसी भी प्रकार की जानकारी नही दिया जाता है
वार्ड क्रमांक 10 में गेट बनाने के लिए 92 हजार रुपए जिला सदस्य के द्वारा पैसा दिया गया था जिसमें सरपंच सचिव द्वारा बिना प्रस्ताव के आहरण कर लिया गया है 15 वित्त की राशि 5 लाख 20 हजार रुपए का सरपंच सचिव के द्वारा आहरण कर लिया गया है सरपंच और सचिव के द्वारा जानकारी मांगे पर नहीं दिया जाता इस वजह से ग्राम पंचायत नरियरा के सचिव को 7 दिवस के अंदर स्थानांतरण करने की मांग कर रहे हैं और 7 दिवस के अंदर मांग पूर्ण नहीं होता है तो बनाहिल चौक में चक्का जाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी इस स्थिति को देखते हुए जिला सीईओ से ग्राम वासियों के द्वारा निवेदन किया गया है कि जांच कराकर सचिव को तत्काल अन्य जगह स्थानतरण किया जावे !


Subscribe to my channel