छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News ट्रांसफार्मर खराब होने से लाइट जल रही डिम, तेज गर्मी में ग्रामीण हो रहे परेशान। 2 वर्षों से विभाग बैठा मौन।

 रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

जिले के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत नावाटोला में 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर का 2 फेस जल जाने से ग्रामीणों को फुल लाइट बिजली नहीं पहुंच पा रही है। जिससे कि मुहल्ले भर के लोग गर्मी से परेशान हैं। वही आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने जाकर नारेबाजी किया और जल्द से जल्द लाइट बनवाने की आश्वासन ग्रामीणों को दी। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण लगभग 2 वर्ष से एक ट्रांसफार्मर में सौ से डेढ़ सौ लोगों के घर बिजली प्रवाहित होती है। जिसके कारण लाइट डिम हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी सूचना सरपंच को दी जा चुकी है और बिजली विभाग को भी दे दी जा चुकी है लेकिन इसकी सुधार नहीं हो पाया है हम सभी ग्रामीणों ने बिजली का बिल बराबर भरते आ रहे हैं लेकिन बिजली हमें नहीं मिल रही है।

जिसके कारण गर्मी के दिनों में ग्रामीण पेड़ के नीचे रात में सोते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार काशी ने कहा अगर इसकी सुधार जल्द से जल्द नहीं हुई तो हम सभी कार्यकर्ता मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान विनय साकेत, विजेंद्र कुमार, राजेश कुमार बसोर, विकेश कुमार साकेत, रामकृपाल ,अवधेश कुमार, सवाई लाल, गोरेलाल, गुल्लू साहू, बृजेश कुमार महेश मटुक लाल अनिल कुमार मिथिलेश कुमार अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button