गुजरातब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat अहमदाबाद के गरबा में मुस्लिम लड़कों की पिटाई:विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, सूचना मिलने पर पंडाल की जांच करने पहुंचे थे

अहमदाबाद शहर के एक गरबा मैदान में मंगलवार की रात उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब हिंदू संगठनों ने दो मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच पूछताछ के दौरान कुछ युवकों ने इनकी जमकर पिटाई कर दी और मैदान से बाहर कर दिया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह के बताए अनुसार उन्हें अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में दो मुस्लिम युवकों की एंट्री की सूचना मिली थी। इसके बाद उनके साथ बजरंग दल के भी कई कार्यकर्ता गरबा मैदान में पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद समझाइश देकर मैदान से बाहर कर दिया गया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की औचक एंट्री
हितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में भी हमारी औचक जांच जारी रहेगी, क्योंकि कुछ विधर्मी लोग हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ और चोरी करने भी दाखिल होते हैं। गरबा स्थल इनके लिए लव जेहाद का भी अड्डा बनते जा रहे हैं। इसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है और इसी के चलते विधर्मियों के खिलाफ हमारी जांच जारी रहेगी।

हिंदू संगठनों ने पहले ही दी थी धमकी
कोरोना के चलते दो साल बाद पूरे गुजरात में नवरात्रि के साथ गरबा का आयोजन हो रहा है। गरबा के आयोजन से पहले ही विहिप और बजरंग दल ने धार्मिक स्थल में दूसरे धर्म के लोगों की एंट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इसके तहत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कई गरबा मैदानों में अचानक एंट्री करते हुए चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button