बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Bihar News ठनका गिरने से हुई बच्चे की मौत,घर में मचा कोहराम

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में ठनका गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। खबर वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के वीरपुर पंचायत वार्ड नंबर 12 की है जहां मंगलवार के अहले सुबह हुई बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में वीरपुर के मुखिया विद्या सागर राय ने जानकारी दी कि वीरपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी रविंद्र राय एवं रेखा देवी का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की ठनका गिरने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वीरपुर के मुखिया ने घटना को दुखद बताया है और परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार पर आकस्मिक कहर टूट पड़ा है। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राघोपुर थाने की पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




Subscribe to my channel