बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News मोतिहारी में अपराधी हुए बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला !

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

विजुअल डिटेल्स ,सदर अस्पताल में इलाज करवाते घायल पत्रकार ,अस्पताल में उमड़ी शुभचिंतकों की भारी भीड़ ,एक्सरे करवाते घायल पत्रकार ,व अन्य संबंधित विजुअल व बाईट मोतिहारी में अपराधी हुए बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार पर किया किया जानलेवा हमला किया।वही अपराधियों ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार पर रड से हमला किया। मोतिहारी के अपराधी अब इस कदर बेलगाम हो गए है कि अब आम लोगो के साथ साथ पत्रकारों को भी अपना निशाना बना रहे है और उनपर दिनदहाड़े बीच सड़क पर हमला करने से बाज़ नही आ रहे है वो भी वैसी जगह जहां से एसपी व डीएम कार्यालय महज कुछ ही दूरी पर स्थित है ।जी हां आज मोतिहारी के अतिब्यवस्तम सड़क यानी बलुआ ओवर ब्रिज पर दिन के बारह बजे के करीब जिले के वरिष्ठ पत्रकार सागर सूरज पर अपाची सवार अज्ञात अपराधियों ने लोहे की रड से हमला कर दिया जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए है ।उनके ऊपर ये हमला उस वक्त किया गया जब वे समाचार संकलन के लिए अपने एक साथी के साथ जा रहे थे और बलुआ ओवर ब्रिज पर पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियो ने उनपर लोहे की रड से उनके सर पर जानलेवा हमला किया जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए है ।गनीमत ये रही कि इन्होंने अपने ऊपर हमला होते देख ये चलती बाइक से अपना सर छुपा लिया जिसके कारण इनका सर नही फटा ।और उनका पीठ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। वही घटना के बाद घायल पत्रकार को स्थानीय लोगो ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मोतिहारी एस पी कान्टेश कुमार मिश्रा ने हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश नगर थाना की पुलिस को दिया है और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियो की पहचान करवाने का भी निर्देश दिया है ।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button