छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News नंदिनी अहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा पर कटाक्ष करते हुए

रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार अहिवारा दुर्ग छत्तीसगढ़

  अहिवारा :  नंदिनी अहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गांव गरीब किसानों की महत्वकांक्षी योजना को सुचारू रूप से संचालन और प्रदेश में बढ़ती हुई लोकप्रियता के बाद से ही छत्तीसगढ़ भाजपा में भूचाल मचा हुआ है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व से घबराई भाजपा कांग्रेस के खिलाफ रोजाना तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर कांग्रेस के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है कांग्रेस नेत्री दुर्गा गजबे ने बताया कि 15 सालों तक भाजपा ने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया था, छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ में विकास से कोसों दूर हो चुकी थी इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता जनार्दन अपनी ही छत्तीसगढ़िया जैसी मूल संस्कृति से भी भाजपा सरकार ने कोसों दूर कर दिया था लेकिन 15 सालों के बाद छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत दिलाकर सत्ता में बैठाया कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान पुत्र और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरीब किसान से लेकर गांव छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लागू कर गांव गरीब किसान होने का एहसास दिलाया, गांव-गांव में कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना का अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने सरकार कटिबद्ध है, माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और योजनाओं को देखकर मुद्दा विहीन हो चुकी भाजपा रोजाना सरकार को घेरने नए-नए हथकंडे अपनाते हुए नजर आ रही है कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा और उनकी टीम कितना भी जोर लगा ले आगामी विधानसभा चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर भाजपा को उखाड़ फेंकेगी,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button