IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़

कांकेर छत्तीसगढ़ आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए

✍️ डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर छत्तीसगढ़:- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला पुर गांव के बच्चों द्वारा दिनांक 4 जनवरी 2023 को ताला प्रांगण में आनंद मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए इस कार्यक्रम में सभी पालक एवं ग्रामवासी पूरे उत्साह के साथ अपने सहभागिता प्रदान किया गयाएवं शाला के शिक्षकों तथा बच्चों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का प्रशंसा किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मानेश कुलहरिया सरपंच एवं अध्यक्षता श्री अनिल कुमार ध्रुव प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला पोटगांव के द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री जय कुमार कस्तूरे, श्री के. आर. नाग सेवा नि. शिक्षक, डॉक्टर गोपाल साहू, दिलीप राजपूत, हिंदू कुबेर पटेल, संकुल शैक्षिक समन्वयक देव कुवंर मंडावी, chheduराम भदोरिया, डकेश्वर साहू उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर राम सिन्हा उच्च श्रेणी शिक्षक,हरगोविंद सिन्हा उच्च श्रेणी शिक्षक, सगऊ राम कुलदीप शिक्षक, अशोक कुमार साहू शिक्षक जीवरखान साहू शिक्षक प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती अनामिका ज्वेलरी सहायक शिक्षक श्रीमती अनिता भंडारी प्राथमिक शाला प्रधान पाठक का उल्लेखनीय योगदान रहा।


इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री अनिल कुमार ध्रुव प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला पोटगांव ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं बच्चों उपस्थित पालक एवं सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button