IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के ग्राम नरियारा में राधा कृष्ण मंदिर मोहल्ले में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है यह शिविर 25 मई सन 23 को आयोजित किया जा रहा है इस शिविर का आयोजन एक सामाजिक संस्था द्वारा किया जा रहा है समाजिक संस्था का नाम है वेल विशर फाउंडेशन एनजीओ के अंतर्गत है। इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्वर्गीय अनुराग सिंह ठाकुर के स्मृति में आयोजित किया जा रहा है इस शिविर में ब्लड डोनेट करने वाले को सम्मानित किया जाएगा एवं प्रत्येक रक्तदाता को सड़क सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत हेलमेट भी प्रदान किया जाएगा इस शिविर में। वेलविशर फाउंडेशन संस्था के प्रमुख अविनाश सिंह ने बताया कि यह इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि अनुराग सिंह ठाकुर मेरा छोटा भाई है जोकि 1 साल पूर्व असामयिक मृत्यु हो जाने के स्मृति में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में बिलासपुर से आए हुए डॉक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा एवं इलाज भी किया जाएगा। शिविर के आयोजन कर्ता ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में महिला एवं पुरुष इस शिविर में रक्तदान कर अपने अमूल्य रक्त को रक्तदान के अंतर्गत संपन्न करावे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button