Chhattisgarh News 8 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़
नारायणपुर राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर जिला राजस्व पटवारी संघ नारायणपुर अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 15 मई 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। विदित हो कि दिसंबर 2020 में इन्हीं मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने 13 दिवसीय हड़ताल की थी जिसे राजस्व मंत्री के आश्वासन पर समाप्त किया गया था परंतु शासन द्वारा उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया जिसके परिणाम स्वरूप पटवारी संघ ने पुनः 24 अप्रैल 2023 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। इसी दौरान 15 मई 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना प्रशासन को दी गई थीं। पटवारियों की प्रमुख मांगे निम्नानुसार है 1. वेतन विसंगति दूर करते हुए ग्रेड पर 2800 किया जाए। 2. वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति तथा नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक के पद हेतु नियमित विभागीय परीक्षाएं आयोजित किया जावे। 3. अतिरिक्त हलके के प्रभार का मानदेय वेतन का 50% दिया जाए।4. महंगाई के अनुरूप स्टेशनरी भत्ता दिया जाए।5. मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त किया जाए।6. संसाधन एवं नेट भत्ता दिया जाए।7. पटवारी भर्ती की योग्यता स्नातक किया जाए।8. बिना विभागीय जांच के प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज ना हो। उक्त मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ नारायणपुर की अध्यक्षा सुश्री सुशीला ध्रुव द्वारा बताया गया कि वर्षों से पटवारी वेतन विसंगति,पदोन्नति,संसाधन की कमी जैसे मांगों को लेकर सरकार से निवेदन करता रहा है किंतु आज पर्यंत तक शासन किसी भी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं की गई है। मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री से हमारा निवेदन है कि राजस्व विभाग की सबसे महत्वपूर्ण इकाई पटवारी के 8 सूत्रीय मांगों को तत्काल पूर्ण करे। राजस्व पटवारी संघ जिला नारायणपुर द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में पटवारी संघ की अध्यक्ष सुश्री सुशीला ध्रुव,नारायणपुर तहसील अध्यक्ष अरुण आचार्य,ओरछा तहसील अध्यक्ष श्रवण कड़ियाम,श्री बृजेश तिवारी ,मनीष नेताम ,योगेंद्र भंडारी ,रतीराम मरकाम, सुरेंद्र लाटिया ,भुवन सिंह पात्र, हरीश पात्र, कैलाश मांझी, शिखा झा, भारती नाग, कीर्ति रावटे,गजेंद्र मरकाम, अभिषेक साहू, पुष्पेंद्र तिवारी, कैलाश नाग, संतोष मौर्य गुलशन खलखो, चंद्रेश पात्र, दामिनी भारद्वाज,फुलदेव पोटाई, राजाराम गावडे, भुनेश्वरी नाग ,टंकेश्वर भोयर, रमेश दुगा, अखिलेश नाग, ईश्वरी पोटाई, गंगा कोराम,कुमुदिनी देहारी, दिव्यानी कुमेटी,दिव्या खलको, राखी कुलदीप आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel