ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News राज्य सरकार के महिला तथा बाल विकास विभाग और तहसील प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मूल के प्रशासकीय भवन में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर स्त्री शक्ति समाधान शिविर का आयोजन किया गया था।

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

राज्य सरकार के महिला तथा बाल विकास विभाग और तहसील प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मूल के प्रशासकीय भवन में पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर स्त्री शक्ति समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। तहसीलदार डॉ रविंद्र होली की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में सहायक गटविकास अधिकारी चनफने,नायब तहसीलदार ओंकार ठाकरे, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. थेरें, पंचायत समिति के कृषि अधिकारी तथा शिक्षण विस्तार अधिकारी आदी प्रमुख अतिथि थे। इस शिविर में महिला बाल विकास, पंचायत समिति, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर प्रशासन आदि सरकारी विभाग के स्टाल लगाए गए थे,जिसमें उन सभी विभागों के योजनाओं की जानकारी दी गई थी। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। तहसीलदार डॉ होली ने अहिल्यादेवी होलकर के जीवन चरित्र का परिचय देते हुए बताया की महिला सबलीकरण हेतु आयोजित इस शिविर में महिलाओं को आवश्यक जानकारी मिलती है तो ही इस शिविर का लक्ष्य सफल हुआ,ऐसा माना जाएगा।समारोह में उपस्थित महिलाओं ने उनकी समस्या के बारे मे फॉर्म प्रस्तुत किए जिससे संबंधित विभाग द्वारा मार्गदर्शन तथा समस्या का समाधान किया गया।
इस समारोह की प्रस्तावना बाल विकास प्रकल्प अधिकारी निलेश चौहान इन्होंने रखी, संचालन बबीता गुंडाने ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button