Chhattisgarh News : मस्तूरी ग्राम पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, विपक्ष को मिले 17 मत
ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
मस्तूरी। ग्राम पंचायत मस्तूरी की सरपंच श्रीमती सुनीता विनोद सारथी के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में मतदान कराया गया। संपूर्ण कार्रवाई मस्तूरी तहसीलदार की उपस्थिति एवं निगरानी में संपन्न हुई।

बता दें की, पंचायत के पंचों द्वारा सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। मतदान के दौरान सरपंच सहित वार्ड क्रमांक 05, 18 एवं 20 के पंच अनुपस्थित रहे।मतगणना में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17 मत प्राप्त हुए। मतदान की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तथा पूरे समय समर्थकों में उत्सुकता का माहौल बना रहा। अब अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित आगे की वैधानिक कार्रवाई पंचायत एवं संबंधित प्रशासनिक नियमों के अनुसार की जाएगी।


Subscribe to my channel